बाराबंकी, फरवरी 23 -- फतेहपुर। अयोध्या में आयोजित श्रीराम मैराथन प्रतियोगिता में साईं ग्रुप कालेजेज के छात्र छात्राओं ने 10 किलोमीटर वर्ग में मेडल जीता। इस प्रतियोगिता के महिला खिलाड़ियों में आकांक्षा वर्मा, शगुन देवी, नाहिदा व पुरूष में आदर्श प्रताप सिंह, मोहित चौहान व दिलीप सोनी शामिल थे। कालेज से 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रदर्शन पर सोमवार को कालेज प्रबंधक विपिन राठौर ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कालेज प्राचार्य डा. दिनेश शुक्ल ने खेल को जीवन मे आत्मसात कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खेल शिक्षक दीपक वर्मा, सिद्धि जैन, श्रद्धा वर्मा, नैंसी वर्मा, राधा वर्मा, धीरेंद्र वर्मा ने दल का नेतृत्व किया। टीम मैनेजर श्रद्धा सिंह व मनीष वर्मा थे। मोहिनी, अनामिका, खुशबू, खुशी, अनुसुइया, देवेंद्र प्रताप, अमन पटेल, श्रीक...