बुलंदशहर, फरवरी 5 -- बुलंदशहर। जनपद को जाम से मुक्त कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बीकेडीए की ओर से जिला प्रशासन को अत्याधिक जाम वाले मार्गाें को चिन्हित कर सूची दी है। जिसके अनुसार सड़कों का चौड़ीकरण होना है। डीएवी तिराहा से नए सदर तहसील तक लगभग दस करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण होना है। बताते चलें कि डीएम के साथ हुई बैठक में बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने ट्रेफिक के अत्याधिक दवाव वाले मार्गों की सूची उपलब्ध कराई है। जिसमें खुर्जा नगर में रायचंद गेट, पदम सिंह गेट (गांधी रोड) तथा जेवर अड्डे से थाना मार्ग तक संकरे रास्तों के चलते जाम रहता है। इसके अलावा सिकंदराबाद कस्बे में दनकौर तिराहे पर बसों सहित भारी वाहनों के आवागमन से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। बुलंदशहर नगर की बात करें तो काला आम स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.