आगरा, अक्टूबर 29 -- शहरवासियों को एक और हरा-भरा व आधुनिक विश्राम स्थल मिलने जा रहा है। नगर निगम ने कालिंदी विहार सौ फुटा रोड, शाहदरा के निकट स्थित बुद्धा पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 10 करोड़ रुपये (Rs.1049.31 लाख) की राशि स्वीकृत की है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया बुद्धा पार्क को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पार्क के चारों ओर मजबूत बाउंड्री वॉल का निर्माण होगा, वहीं रंग-बिरंगी टाइल्स से सजे फुटपाथ आगंतुकों का स्वागत करेंगे। पार्क के टीलों पर सुंदर स्कल्पचर (प्रतिमाएं) लगाई जाएंगी, जिससे यह क्षेत्र कलात्मक दृष्टि से भी आकर्षक बनेगा। पार्क में सैर-सपाटे और सामाजिक आयोजनों के लिए आने वाले लोगों के लिए एक बड़ा हॉल भी बनाया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.