प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज। नगर निगम को अब शहरों में बड़े नालों के निर्माण के लिए जल निगम के सीएंडडीएस पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नगर निगम 10 करोड़ रुपये तक के नालों का निर्माण खुद करा सकेगा। उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग ने नगर निगम के साथ नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के नाला निर्माण की बजट सीमा में अप्रत्याशित वृद्धि की है। नगर निगम अब 10 करोड़ तक के ड्रेनेज का काम करा सकेगा। अभीतक नगर निगम 50 लाख तक के बजट में नालों का निर्माण कराता था। नाले का बजट 50 लाख से अधिक के काम जल निगम की इकाई सीएंडडीएस को दिया जाता था। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की ओर से जारी आदेश के बाद अब 10 करोड़ से अधिक का काम ही सीएंडडीएस को दिया जाएगा। नगर पंचायतें अभीतक पांच लाख तक के नाला निर्माण तक सीमित थीं। नए आदेश के तहत अब नगर पंचायतें एक करोड़ तक के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.