गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- गाजियाबाद, संवाददाता। महानगर में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर ने मंगलवार को कविनगर, मोहन नगर और वसुंधरा जोन में 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले नौ विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय पार्षदों ने महापौर सुनीता दयाल का पुष्पगुच्छ और मालाओं से स्वागत किया गया। जिन विकास कार्यों का श्रीगणेश किया गया है, उनमें वसुंधरा जोन के वार्ड-36 में अटल चौक से जयपुरिया स्कूल होते हुए जलकल परिसर तक आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड-37 में छत्रपति शिवाजी से श्मशान घाट तक दोनों ओर नाला निर्माण, विवेकानंद नगर में सामुदायिक केंद्र की बाउंड्रीवॉल व इंटरलॉकिंग टाइल्स, रामनगर व जनकपुरी क्षेत्रों में सीसी सड़क और नाली निर्माण, वैशाली सेक्टर-3 व 4 में आरसीसी नाला निर्माण, ठाकुरद्वारा से जीएसटी भवन...