चाईबासा, फरवरी 15 -- 10 कटे होंठ और सटे तालू वाले बच्चों को आपरेशन के लिए भेजा गया रांची चाईबासा। जिले के विभिन्न प्रखंड के10 कटे होंठ और सटे तालू वाले बच्चों का आपरेशन कराने के लिए शनिवार को रांची के देवनिका अस्पताल भेजा गया। यह जानकारी सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी बंकिमचंद्र प्रघान ने दी। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों का आपरेशन देवनिका अस्पताल में नि:शुल्क किया जाएगा। साथ ही दवा के साथ रहने खाने की भी व्यवस्था उक्त अस्पताल की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के लगभग सैकड़ों बच्चों का आपरेशन कर ठीक किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी क्षेत्र में कटे होंठ और सटे तालू के बच्चे हों तो सदर अस्पताल आ कर संपर्क करें और लाभ उठाएं। सभी बच्चों को ऑपरेशन कराने के लिए देवनिका अस्पताल के सुरेंद्र महतो रांची ले गए। फोटो संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.