गाजीपुर, फरवरी 17 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के 33 केवीए नए विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार सुबह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो जाने से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर ट्रिप होते ही कस्बा समेत अन्य फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 25 हजार की आबादी वाले लगभग तीन हजार उपभोक्ता घंटों बिजली संकट से जूझते रहे। पेयजल आपूर्ति और दैनिक कार्यों पर भी इसका असर पड़ा। जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर ट्रिप कर गया। सूचना मिलते ही एसडीओ अमित राय और अवर अभियंता विनोद यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की, लेकिन स्थानीय स्तर पर खराबी दूर नहीं हो सकी। इसके बाद जिला मुख्यालय को सूचित किया गया। इसी बीच नगर के पुराने विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार देर रात इनकमिंग मशीन में ...