नगर संवाददाता, जनवरी 4 -- बिहार में 10 इंच जमीन के लिए एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पश्चिम चंपारण जिले में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। सीरिसिया थाना क्षेत्र के सेनुअरिया वार्ड संख्या-10 में जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान रामकली देवी (60) की मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे की है। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बताया जाता है कि सिरीसिया थाना क्षेत्र के सेनुअरिया गांव निवासी मुन्ना महतो एवं महातम यादव के बीच रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे 10 इंच जमीन को लेकर विवाद होने लगा। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से महिला अपने बेटे का बचाव करने आई। दूसरे पक्ष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.