चाईबासा, दिसम्बर 6 -- चाईबासा। एम एल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में जिले में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 25 सरकारी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के वर्ग 9 से 12 के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 10 अलग-अलग ट्रेड में लगभग 250 बच्चों ने अपने-अपने ट्रेड में मॉडल का प्रदर्शन किया। छात्रों ने साइबर सिक्योरिटी और एप डेवलपमेंट के साथ-साथ रिटेल मैनेजमेंट एवं एपेरेल डिजाइनिंग में भी विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। रुंगटा स्कूल में कार्यक्रम का उ‌द्घाटन करते क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी शालिनी डूंगड़ूंग ने प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा निर्मित मॉडल का अवलोकन किया और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर पारितोषिक वितरण भी किया गया। प्रति...