चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- चक्रधरपुर। रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली जम्मूतवी टाटानगर जम्मूतवी और जम्मूतवी संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन का बोधवालमाजरी रेलवे स्टेशन में अस्थायी ठहराव देने की घोषणा की है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 18102 जम्मूतवी टाटानगर क्सप्रेस , ट्रेन नंबर 18101 टाटानगर जम्मूतवी एक्सप्रेस , ट्रेन नंबर 18310 जम्मूतवी संबलपुर एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर तक बोधवालमाजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट का ठहराव दिया गया है। हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित स्टेशन में इन दो जोड़ी ट्रेनों का त्यौहार के दौरान अस्थायी ठहराव दिए जाने से झारखंड ओडिशा में रहने वाले हरियाणवी यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.