संतकबीरनगर, अक्टूबर 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सहकारी गन्ना विकास समिति खलीलाबाद में गन्ना किसानों को सदस्य बनने के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब दस अक्टूबर तक किसान समिति के सदस्य बन सकेंगे। यह जानकारी सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव भगवत शरण दीक्षित ने दी है। चीनी मिलों में गन्ना समितियों के माध्यम से ही गन्ना बेचा जाता है। समिति का सदस्य नहीं होने पर किसान सीधे तौर पर चीनी मिल को गन्ना नहीं बेच पाते हैं। ऐसे में बिचौलियों के माध्यम से चीनी मिलों को गन्ना की आपूर्ति होती है। किसान अपना गन्ना सीधे चीनी मिल को बेचें और वाजिब मूल्य हासिल करें। इसके लिए शासन के निर्देश पर समिति का सदस्य बनने के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है। अब गन्ना किसान दस अक्टूबर तक समिति के सदस्य बन सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.