बोकारो, फरवरी 9 -- त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह व कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना था। पूरे कार्यक्रम की योजना व संचालन कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा उनके संबंधित शिक्षकों के सहयोग से सुंदर ढंग से किया गया। यह कार्यक्रम आनंद, उत्साह और भावनाओं से भरपूर रहा। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां, मधुर गीत, मनोरंजक गतिविधियां व रोचक खेल प्रस्तुत कर वातावरण को यादगार बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...