पलामू, मार्च 1 -- मेदिनीनगर। शहर के साहित्य समाज चौक स्थित ब्राह्मण उच्च विद्यालय में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्रा शुक्रवार को अचानक परीक्षा हॉल में ही बेहोश हो गई। आनन-फानन में विद्यालय के प्राचार्य और सहयोगी शिक्षकों ने सिविल सर्जन को फोन कर मामले की जानकारी दी। सिविल सर्जन ने तत्काल विद्यालय में एम्बुलेंस भेजा। एम्बुलेंस से छात्रा को आरएमसीएच पहुंचाया गया। प्रारम्भिक जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि लड़की सुबह से कुछ खाई नहीं थी। इसी कारण वह अचेत हो गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर पुनः अपने परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा में सम्मिलित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.