संवाददाता, मई 14 -- सीबीएसई ने मंगलवार को अपने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए। ऐसे में कई छात्रों ने परीक्षा पास की तो कई फेल भी रहे। इनमें से ही एक छात्र ने फेल होने पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पुरकाजी के एक गांव के छात्र ने दसवीं में फेल हो जाने के बाद खतरनाक कदम उठाते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार छात्र के गांव में सभी अन्य सहपाठी पास हो गए थे एकमात्र वहीं फेल हुआ था। इसके चलते मानसिक तौर पर परेशान होकर छात्र ने ऐसा कदम उठाया। छात्र की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा दस के छात्र ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शोकाकुल परिजनों ने बिना पुलिस की कार्रवाई कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.