कानपुर, फरवरी 5 -- शहर के डॉ. अमित निरंजन ने 10वीं बार यूजीसी नेट क्वालीफाई कर नया रिकार्ड बनाया है। डॉ. अमित ने इंडियन कल्चर विषय में दसवीं यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र डॉ. अमित निरंजन ने अर्थशास्त्र, वाणिज्य, प्रबंधन, शिक्षा शास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, प्रौढ़ शिक्षा, पर्यटन एवं प्रबंधन, भारतीय ज्ञान परंपरा, भारतीय संस्कृति विषय से यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। डॉ. अमित अब तक 70 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं। जिसमें से यूजीसी नेट पेपर 1 रेडी रेकोनर पुस्तक कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक के छात्रों की पहली पसंद बन गई है। इस पुस्तक को संसद की लाइब्रेरी में भी रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.