नई दिल्ली, जनवरी 4 -- पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। Punjab Subordinate Service Selection Board (PSSSB) ने ग्रुप-D के 406 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत सेवदार, चौकीदार, सफाई सेवक, माली, मछुआरा समेत कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी।कब से कब तक होंगे आवेदन PSSSB ग्रुप-D भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।कुल पदों का पूरा ब्योरा इस भर्ती अभियान के तहत कुल 406 पद भरे जाएंगे। इनमें अलग-अलग विभागों में सेवदार, चौकीदार, स्वीपर-कम-चौकीदार, सफाई सेवक,...