बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- 10वीं तक के सभी स्कूल और कोचिंग 31 दिसंबर तक बंद शीतलहर को देखते हुए डीएम ने बढ़ाई छुट्टी, प्री-बोर्ड की कक्षाएं रहेंगी चालू बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। जिले में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10वीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। पत्र के अनुसार, सुबह और शाम के समय गिरते तापमान का बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में भी कक्षा 10 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। बोर्ड परीक्षार्थियों को छूट: हालांकि, प्रशासन ने आगामी बोर्ड प...