फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 573 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शनिवार सुबह की पाली में जिले के 75 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल गृह विज्ञान व इंटरमीडिएट ट्रेड विषय की परीक्षा हुई। वहीं सायं की पाली में 57 सेंटरों पर इंटरमीडिएट इतिहास का पेपर हुआ। सचल दल प्रभारी एवं डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने एसबी इंटर कॉलेज पाहला रजीपुर, श्री फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज कमालगंज, जीजीआईसी फतेहगढ़, पुत्तूलाल गोमती देवी जहानगंज, श्री मैकूलाल इंटर कॉलेज सिरौंज, लल्लू वंशी इंटर कॉलेज इकडरिया, दयाराम इंटर कॉलेज कुंदन गनेशपुर व डीपीएस इंटर कॉलेज मूसाखिरिया का निरीक्षण किया। कक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.