लातेहार, जनवरी 31 -- चंदवा, प्रतिनिधि। बाल सृष्टि उच्च विद्यालय में शनिवार को 10वीं के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देना था। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रौशन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सौरव कुमार पांडे एवं मोहनीश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत के साथ परीक्षा में सफल होने की प्रेरणा दी। विद्यालय के डायरेक्टर पप्पू सिंह ने भावपूर्ण शब्दों में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को उपहार देकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.