प्रयागराज, मार्च 8 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन प्रदेश के 261 केंद्रों पर 19 मार्च से दो अप्रैल तक होगा। मूल्यांकन के लिए बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षकों (मुख्य नियंत्रक) के साथ ही परीक्षा केंद्रों के उपनियंत्रकों (प्रधानाचार्यों) को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भेजी है। सचिव ने साफ किया है कि प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन हाईस्कूल में 50 कुल अवधि में 700 (कला विषय में 80 कुल अवधि में 800) एवं इंटरमीडिएट में 45 कुल अवधि में 600 से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं नहीं दी जाएगी। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा और मांगे जाने पर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग उपलब्ध करानी होगी। मुख्य नियंत्रक एवं उप नियंत्रक की यह जिम्मेदारी होगी कि वह मूल्यांकन कार्य से संबंधित नियुक्त व्यक्ति के अलावा कोई अन्य व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.