आगरा, मार्च 18 -- Sanjali murder case: यूपी के आगरा की बेटी को छह साल बाद इंसाफ मिला है। दरअसल साल 2018 में स्कूल से साइकिल पर घर लौट रही दसवीं की छात्रा संजलि को लालऊ के पास पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। इलाज के दौरान उसने दिल्ली में दम तोड़ा था। दिल दहलाने वाली सनसनीखेज वारदात के चलते देशभर में प्रदर्शन हुए थे। घटना से पुलिस के पसीने छूट गए थे। इस मामले खुलासे के लिए तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने थाना मलपुरा में छह दिन तक कैंप किया था। इस मामले में छह साल तीन महीने बाद मंगलवार को फैसला आया। अदालत ने आरोपी विजय एवं आकाश को दोषी पाया। अपर जिला जज नितिन कुमार ठाकुर ने आरोपी को आजीवन कारावास एवं पांच लाख 23 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं मुख्य आरोपित योगेश ने आत्महत्या कर ली थी। साजिश में शामिल उसके साथियों आकाश एवं विजय को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.