धनबाद, फरवरी 12 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद हटिया बाजार स्थित आंबेडकर एकेडमी में 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर शिक्षकों व प्रधानाचार्य बिनोद रस्तोगी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय में बिताए गए पलों को याद किया और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष एसएस प्रसाद, उप-प्रधानाचार्य सुमित राउत, कामिनी भंडारी, रंजीत राजवंशी, सुनील कुमार, जगतार सिंह, शंभु राय, चैताली दत्ता, रितिका राउत, आलोक प्रसाद, पिंकी कुमारी, राजनंदनी सिंह, पूजा कुमारी, मुकेश कुमार, मालविका मुखर्जी, प्रतिमा कुमारी, गणेश कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्...