कोडरमा, नवम्बर 30 -- आगामी माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, कोडरमा ने शिक्षा कवच योजना के तहत 45 दिवसीय आवासीय पठन-पाठन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसी क्रम में बिरसा सांस्कृतिक भवन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज, उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम उपस्थित थे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्यों तथा इससे होने वाले शैक्षणिक लाभों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। शिक्षा कवच योजना के तहत लगभग 200 चयनित विद्यार्थियों को 45 दिन का आवासीय शिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए ...