बिजनौर, अगस्त 3 -- आर्य समाज एवं पतंजलि परिवार के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद प्रसार के उद्देश्य से 10वां वार्षिक दिव्य वृक्ष भंडारा एवं वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। रविवार को स्थानीय एक बैंक्वेट हॉल में आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर नवलपुर गुरुकुल की प्रधानाचार्या सविता आर्या द्वारा वैदिक विधि-विधान से यज्ञ किया। यज्ञ के बाद योगाचार्य प्रकाश चंद द्वारा तुलसी, हरसिंगार, पीपल, बेल, आम, अमरूद व सहजन आदि के गुणधर्म बताकर 4200 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। योगाचार्य प्रकाश चंद ने कहा कि आयुर्वेदिक संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम में महिला पतंजलि प्रमुख अंजू अरोड़ा, राज्य प्रभारी अनिल सिक्का, मूलचंद गुप्ता, उमेश राणा, डॉ विनीत देवरा, अशोक त्यागी, डॉ रोहिताश सिंह, सत्येंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.