कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर मंगाया तो उनके होश ही उड़ गए। 18 कर्मचारी नदारद मिले। डीएम ने सभी का स्पष्टीकरण तलब किया है। एसीएम सप्तम के वाचक सुरेश कुमार, एआरके अभिलेखागार सुषमा पांडेय, एआरके अभिलेखागार ललित किशोर वर्मा, एजेए-2 वैभव अवस्थी, कोमल कुमारी, निशांत निगम, रवि राजपूत, अनुरूद्ध कुमार समेत 18 कर्मचारी गायब मिले। सभी का जवाब आने के बाद उनके पर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...