सासाराम, नवम्बर 28 -- दिनारा, एक संवाददाता। नटवार पुलिस ने ठगी के पूर्व के मामले गुरुवार को शाम पटना से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर ठगी मामले में आरोपित बक्सर जिला अंतर्गत डुमरांव ठठेरी बाजार रोड निवासी लालबाबू प्रसाद का पुत्र पंकज कुमार उर्फ बासु सिंह उर्फ पंकज दादा को पटना रुपसपुर मुहल्ला से गिरफ्तार किया गया है। जहां पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल नौ लोगों को आरोपित बनाया गया है। जिसमें अभी तक दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार की है। शेष आरोपितों को गिरफ्तारी के लिए प्रक्रिया जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.