गाजीपुर, जून 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में खरीफ सीजन में विभिन्न फसलों के लिए एक लाख 94 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है। जिसमें से धान की खेती लगभग एक लाख 63 हजार हेक्टेयर दलहन की खेती, 8000 हेक्टेयर तिलहन, 1500 हेक्टेयर मिलेट्स की खेती की जाती है। धान की खेती कुल क्षेत्रफल का लगभग 85 प्रतिशत है। जो कि जनपद में खरीफ सीजन में उगाई जाने वाली सभी फसलों के क्षेत्रफल से सर्वाधिक है। धान की खेती जनपद के सभी विकास खण्डों में की जाती है। इसमें विकासखंड जमानिया, भदौरा, रेवतीपुर आदि क्षेत्रों में सर्वाधिक होती है। इन विकास खण्डों में अन्य विकासखंड की तुलना में धान की खेती देर से की जाती है। जिसके कारण विकासखंड जमानिया रेवतीपुर भदौरा में उर्वरक की मांग भी देर से शुरू होती है। क्षेत्रफल अधिक होने के कारण धान की खेती में उर्वरक की म...