उन्नाव, दिसम्बर 27 -- उन्नाव। शारदा नहर पर दोस्तीनगर की संकरी पुलिया पर 193 लाख रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़े लघु सेतु का निर्माण किया जाएगा। शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने की कयावाद शुरू कर दी है। दोस्तीनगर के पास शारदा नहर पर बनी पुलिया की चौड़ाई महज पांच मीटर है। बीते कुछ सालों में इस मार्ग पर दबाव तेजी से बढ़ा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर भारी वाहनों तक के आवागमन से यहां अक्सर जाम लगता है, जिससे लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं।ऐसे में लोग लंबे समय से पुलिया का चौड़ीकरण करने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों को आ रही परेशानियों के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। अब शासन ने यहां लघुसेतु के निर्माण को मंजूरी दे दी है।लोक निर्माण विभाग निर्...