आजमगढ़, जनवरी 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। एसएलडब्लू (सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) का कार्य कराए जाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रारंभ में मिले 1.86 करोड़ रुपये जिले की 136 ग्राम पंचायतें खर्च नहीं कर पाईं। बाद में शासन ने शेष बचे 1.70 करोड़ रुपये वापस मंगा लिए। इधर, दिसंबर माह में शासन से इस मद में पुन: 50 लाख की धनराशि मिली है। डीएम द्वारा अनुमोदन न होने से यह धनराशि अभी ग्राम पंचायतों को अवमुक्त नहीं हो सकी है। जिले में कुल 1811 ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देश पर स्वच्छ बनाने की दिशा में में एसएलडब्लू के तहत कार्य कराया जा रहा है। इन गांवों में विभिन्न बिंदुओं पर कार्य करने के लिए कार्य योजना बनाने के साथ ही ग्रामीणों को प्रशिक्षित करने की तैयारी में विभाग जुट गया है। जिला पंचायती राज विभाग के डीपीएम के मुताबिक, इन गांवों को स्वच्छ ...