मुंगेर, दिसम्बर 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जिले में 14 दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान आरंभ होगा जो 18 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान 0 से 5 वर्ष के 1.80 लाख बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. फैजउद्दीन ने बताया कि 14 से 18 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पोलियो की दवा से वंचित बच्चों को 20 दिसंबर को दवा पिलाया जाएगा। पोलियो टीकाकरण में आशा, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका तथा एएनएम को लगाया जाएगा। इसके लिये 670 अलग-अलग टीम बनायी गयी है। जिसमें 571 डोर-टू-डोर टीम, 65 ट्रांजिट टीम के अलावा 21 मोबाइल टीम को लगाया जाएगा। इसके अलावा मानिटरिंग टीम पल्स पोलियो अभियान का भ्रमण कर मानिटर करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...