सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- भदैया, संवाददाता। छतौना-कुछमुछ मार्ग से मलिकपुर गांव से निकलकर करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क मरी माता मंदिर से होते हुए इस्लामगंज गांव की आबादी को जोड़ती है। जिला पंचायत निधि से करीब डेढ़ दशक पूर्व निर्मित यह सड़क लंबे समय से मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल हो चुकी थी। गत सप्ताह जिला पंचायत द्वारा सड़क की मरम्मत कराई गई, लेकिन यह मरम्मत आधी-अधूरी और घटिया गुणवत्ता की रही। मंदिर से आगे लगभग 400 मीटर तक ही निम्न गुणवत्ता से मरम्मत कर कार्य रोक दिया गया, जबकि इसके आगे सड़क जर्जर हालत में ही छोड़ दी गई। इस संबंध में जिला पंचायत के अभियंता गोविंद से बात करने पर उन्होंने बताया कि उक्त सड़क गड्ढा मुक्त योजना के अंतर्गत थी, जिसके लिए 1 लाख 80 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। ठेकेदार द्वारा आवंटित बजट से अधिक कार्य करा दिया गया,...