देवरिया, दिसम्बर 6 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग द्वारा अपने उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल में राहत देने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु विभिन्न तिथियों में कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें 6 दिसंबर को मल्हनी, 7 दिसंबर को रुचापार, 8 दिसंबर को छत्रपुरा और 9 दिसंबर को भरहा कलावत में कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक लगेंगी। उक्त सूचना अवर अभियंता रवि देव मिश्र ने दी। उन्होंने कहा कि बकाया बिजली बिल में शत प्रतिशत सर चार्ज में छूट के अलावा बकाया बिल के मूल धन में 25 प्रतिशत छूट का प्रावधान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...