मधुबनी, फरवरी 16 -- मधुबनी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले के एक लाख 7 हजार महिला लाभुकों के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल माध्यम से लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरित किये। पटना में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के लिए समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में विशेष तैयारी की गई थी। लाइव कार्यक्रम में डीएम आनंद शर्मा एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया। सभी लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को गंभीरता से सुना। डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि जिले के एक लाख 7 हजार महिला लाभुकों के खाते में 10-10 हजार के अनुसार 1 अरब 70 करोड़ की राशि का हुआ हस्तांतरण किया गया।अब तक मधुबनी जिले के 7 लाख 90 हजार 892 महिला लाभुकों के बीच कुल 7 अरब 90 करोड़ से अधिक राशि का हस्तांतरण हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्...