लखनऊ, फरवरी 4 -- यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में अब तक 1.69 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं । जिसमें से 79 लाख से अधिक नोटिस बीएलओ ने मतदाताओं तक उपलब्ध करा दिए हैं । 22 लाख से अधिक नोटिस पर सुनवाई भी पूरी हो चुकी है। वहीं, दावे व आपत्तियां छह फरवरी तक दाखिल की जा सकेंगी। ऐसे में अब सिर्फ तीन दिन ही मतदाताओं के पास बचे हैं। अगर वह मतदाता सूची में नाम जुड़वाना चाहते हैं तो तत्काल फॉर्म-6 भर दें। ऐसे मतदाताओं के नाम छह मार्च को जारी होने वाली मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। अब हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मिलेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह दो घंटे के निर्धारित किए गए समय पर अपने बूथ पर उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.