भागलपुर, दिसम्बर 18 -- भागलपुर। बुधवार की रात भर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा तो गुरुवार की सुबह में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। रात से लेकर अलसुबह तक कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। हालांकि सूरज के चमकने के साथ दिन का पारा चढ़ता गया। वहीं बीते 24 घंटे में रात का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले तीन दिन तक रात व सुबह में कोहरा छाया रहेगा। जबकि दिन का मौसम शुष्क रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.