रुद्रपुर, जनवरी 12 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.52 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित बंग भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर दोनों नेताओं का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सोमवार को नगर स्थित बंग भवन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वागत गीत और बांग्ला प्रार्थना के बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि नवनिर्मित बंग भवन का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखने के लिए शासन से वार्ता की जाएगी। उन्होंन...