गिरडीह, फरवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। माहुरी वैश्य महामंडल के तत्वावधान में स्थानीय सिद्धिदात्री मां मथुरासिनी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ महायज्ञ का रविवार को भव्य समापन हुआ। भक्ति और श्रद्धा के इस महाकुंभ ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिस अनुष्ठान की शुरुआत 51,000 पाठों के संकल्प के साथ हुई थी, वह श्रद्धालुओं की अपार भागीदारी के कारण 1,51,000 (1.51 लाख) के आंकड़े को भी पार कर गया। टीम भावना और कुशल प्रबंधन: इस विशाल आयोजन की सफलता के पीछे एक मजबूत टीम का सामूहिक प्रयास रहा। आयोजन के प्रभारी धर्मसंचार मंत्री कंचन एकघरा और मंदिर प्रभारी मनीष आकाश के कुशल नेतृत्व में पूरे अनुष्ठान को व्यवस्थित किया गया। उनके साथ संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, उमेश माथुर और अशोक बैशखियार ने कंधे से कंधा मिलाकर अपनी अहम जिम्मेदारी...