नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- शाहदरा जिला स्पेशल स्टाफ ने कृष्णा नगर इलाके में बीते दिनों हुई करीब 1.5 करोड़ की सेंधमारी में बुधवार को अंतर्राज्यीय 'ताला-चाबी' गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये कीमत के गहने (150 ग्राम सोना और तीन किलो चांदी), एक कार और वारदात में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को गिरोह के दो अन्य कुख्यात गुर्गों की तलाश है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम के मुताबिक, 12 सितंबर को कृष्णा नगर थाने में शिकायतकर्ता मन्ना लाल सुराणा ने सेंधमारी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर की रात जब वे पत्नी के साथ रिश्तेदारों के घर गए हुए थे, तब किसी ने उनके बंद घर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.