उरई, जनवरी 2 -- उरई। आम जनता को शादियों से लेकर विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन के लिए गेस्ट हाउस बुकिंग के नाम पर बड़ी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी। जल्दी ही ग्राम मड़ोरा में एक करोड़ 41 लाख की लागत से पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है और जगह का भी चयन कर दिया गया है। कार्यदाई संस्था नामित होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। शादी विवाह जैसे आयोजनों में गेस्ट हाउस में होने वाले भारी भरकम खर्च का भार कम करने के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा जल्दी ही शहर से सटे ग्राम मड़ोरा में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लागत 1 करोड़ 41लाख रुपए निर्धारित की गई है और मैन रोड पर इसके लिए जगह का भी चयन कर लिया गया है। 50 बाई 60 मीटर में बनाए जा रहे इस पंचायत उत्सव भवन में आम लोग न्यूनतम दरों पर बुकिंग करके विभिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.