जौनपुर, फरवरी 12 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद खुटहन वाया मोहदीसराय मार्ग के सौरइया गांव सें पुलिस ने मंगलवार की रात बाइक सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.40 क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे का बाजार मूल्य 35 लाख रुपये से अधिक है। बरामद बाइक को भी सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि आधी रात को संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। तभी खुटहन की तरफ से एक बाइक पर प्लास्टिक की बोरी लादकर आते दो युवक दिखे। पुलिस टीम को देखकर वे बाइक पीछे मोड़ने लगे। शक होने पर पुलिस के जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा था। दोनों को हिरासत में ले लिया गया। जब उनसे पूछताछ की गई तो बताया कि पांच बोरी गांजा वह अपने घर के सामने टीन शेड में रखे भूसा में छुपाकर रखा है। मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.