फतेहपुर, फरवरी 22 -- फतेहपुर। होली के त्योहार पर मिलावटी सामग्री के खिलाफ खाद्य सुरक्ष एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा चलाए गए अभियान में सामग्री जब्त करने के साथ ही जांच के लिए भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित के नेतृत्व में चले अभियान के तहत दो स्थानों पर छापेमारी करते हुए लोगों को जागरुक भी किया गया। टीम ने रामगंज पक्का तालाब स्थित नीतेश कुमार साहू द्वारा संचालित सोना फूड प्रोसेसिंग यूनिट (सीएसके मसाला निर्माण इकाई) से बेसन का एक नमूना संग्रहित करने के साथ ही मौके पर पाया गया करीब 13,950 रुपये की लागत का 186 किग्रा बेसन जब्त भी किया गया। वहीं ढ़कौली स्थित राकेश ट्रेडर्स से बूंदी का एक नमूना भरने के साथ ही करीब 1,25,000 रुपये लागत की 776 किग्रा बूंदी दाना को जब्त किया गया। साथ ही खाद्य विक्रेताओं को मानक के अनुसार शु...