रांची, फरवरी 1 -- रांची। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने केंद्रीय बजट को झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार वाला बताया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि झारखंड के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। कहा कि बजट में झारखंड के बकाये 1.36 लाख करोड़ का जिक्र भी नहीं किया गया। राज्य के विकास लिए कोई पैकेज नहीं मिला। जबकि झारखंड में पर्यटन उद्योग और कौशल विकास का एक बड़ा केंद्र बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्य की अनदेखी करने का काम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...