गिरडीह, मार्च 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह बस स्टैंड को नगर निगम ने बुधवार को 01 करोड़ 34 लाख 62 हजार में तीन साल के लिए नीलाम कर दिया। खुले डाक में प्रवीण कुमार ने बस स्टैंड के लिए सर्वाधिक बोली लगाकर ले लिया। नीलामी की प्रक्रिया में सदाब आफताब ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन प्रवीण कुमार ने 2025 से 2028 तक के लिए सबसे अधिक एक करोड़ 34 लाख 62 हजार रुपए की बोली लगाई और बस स्टैंड को प्राप्त किया। बताया जाता है कि प्रवीण झामुमो नेता शिवम आजाद का सहयोगी है, जिन्होंने बस स्टैंड की बंदोबस्ती अपने नाम पर की है। नगर निगम के उपनगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक ने कहा कि तीन साल के लिए गिरिडीह बस स्टैंड की नीलामी की गई। जिसे प्रवीण कुमार ने एक करोड़ 34 लाख 62 हजार रुपए में प्राप्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.