सोनभद्र, जनवरी 9 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 वर्ष के एक युवक को अवैध गांजे के संग गिरफ्तार कर 8 /20 एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी रेनुसागर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गामंदिर डिबुलगंज थाना अनपरा के निकट से ममुआर की ओर जाने वाली सड़क एक युवक गांजा बेचने के लिए जा रहा है। घेरा बंद कर जब युवक को रोका तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 1.310 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश कुमार मिश्रा पुत्र शिवशंकर नाथ मिश्रा निवासी डिबुलगंज बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...