भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर के रहने वाले पवन कुमार साह ने 1.28 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बाद भी मकान सुपुर्द नहीं किए जाने का आरोप लगाकर तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि सत्य प्रकाश नाम के शख्स के खाते में पैसे भेजे। रजिस्ट्री के समय मकान खाली कर सुपुर्द करने की बात कही थी, पर आरोपी की पत्नी ऐसा करने से मना कर रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...