रामपुर, फरवरी 17 -- कुष्ठ रोगियों को खोजने के लिए चलाए गए अभियान में एक लाख से अधिक का बजट स्वास्थ्य विभाग ने खर्च कर डाला मगर जिले में कुष्ठ रोग का एक भी मामला उनकी पकड़ में नहीं आया है। कुष्ठ रोगी को खोजने का अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया गया था। स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी। इस अभियान में 15 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग को शहर से लेकर गांव-देहात तक लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करना और कुष्ठ रोग के लक्षण युक्त मरीजों की पहचान करना था। जिससे उनका इलाज शुरू कराया जा सके। इसके लिए शासन की ओर से एक लाख 20 हजार रुपये का बजट भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। इस बजट को अभियान से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों पर खर्च किया जाना था। साफ निर्देश थे कि गांव-गांव बस्तियों में जाकर कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में जागरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.