सहारनपुर, दिसम्बर 9 -- देहात कोतवाली पुलिस ने 12 किलो गांजे के साथ एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार से लाए गए गांजे को देहरादून में सप्लाई करने जा रहा था। इससे पूर्व ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस दावा है कि बरामद हुए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार करीब 1.20 लाख रुपये है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि जिले में नशे के अंधकार से उजाले की ओर अभियान चल रहा है। इसी के तहत देहात कोतवाली पुलिस टीम ने बेहट रोड गरीब साहनी पुत्र पवित्र साहनी ग्राम भरौली थाना सिंगवाड़ा जिला दरभंगा बिहार को गिरफ्तार किया। आरोपी पास से बैग में 12 किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपी बिहार से गांजा लेकर देहरादून में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे कीमत करीब 1.20 रुपये है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में प...