फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर। जान पहचान में एक लाख रुपये देने के बाद अब लेने वाले ने लौटाने से इंकार कर दियां। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है। थरियांव थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग निवासी शिवशंकर ने हुसैनगंज थाना के गनेशपुर निवासी दिनेश सविता पर 1.10 लाख हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिवशंकर ने बताया कि आपसी सहयोग के चलते उसने 22 जून 2024 को 50,000, 25 जून 2024 को 50,000 और तीन जुलाई 2024 को 10,000 फोन-पे के माध्यम से दिए थे। आरोप है कि चार माह में रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब आरोपी पैसे देने से इंकार कर रहा है। रकम मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिवशंकर ने बताया कि थाना हुसैनगंज में शिकायत और 10 अक्तूबर 2025 को एसपी को...