सोनभद्र, फरवरी 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में धन के अभाव में अधर में लटके 1837 एकल शौचालयों के पूरे होने की उम्मीद जग गई है। शासन की तरफ से शौचालयों के निर्माण के लिए दूसरी किस्त एक करोड़ 10 लाख 22 हजार रूपये की धनराशि विभाग के पास भेज दी गई है। यहां से लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजनी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एकल शौचालय निर्माण का कार्य किया गया है। हालांकि निगरानी न होने से धीरे-धीरे वह जर्जर हो गए। ग्राम पंचायतों की उदासीनता से शौचालय प्रयोग लायक भी नहीं बचे। सामुदायिक शौचालय बनाने से पहले ही सभी गांव खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। जर्जर शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के तहत मरम्मत भी कराई जा रही है। वर्ष 2024-25 में करीब नौ हजार एकल शौचालय बनाए गए थे, लेकिन बजट की कमी के कारण 1837 को दूसरी किस्...