बदायूं, फरवरी 10 -- यूपी के बदायूं जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पति ने कथित तौर पर मात्र एक हजार रुपये के लालच में अपनी पत्नी को दो दोस्तों के हवाले कर दिया, जिन्होंने जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि छह फरवरी को वह अपने पति के साथ गैस के कागज बनवाने जा रही थी। रास्ते में सुरैनी पापड़ी तिराहे के पास पति को दो दोस्त पप्पू निवासी अल्लैहपुर खुर्द व बालकिशन के रहने वाले तखोरा मिले। महिला ने बताया कि दोनों ने उसके पति से एक हजार रुपये में उसे अपने साथ भेजने की बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.